आगरा में सीएम योगी की नसीहत ‘‘बंटेंगे तो कटेंगे’’
बांग्लादेश में देख रहे हैं न, वो गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए। एक रहेंगे नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा तक पहुंचेंगे।’’ सीएम योगी ने राधे-राधे कहकर जनसभा मौजूद लोगों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर को नमन कर वहां मौजूद सभी लोगों का अभिनंदन किया। कहा,‘‘मुझे लगता है कि 10 सालों से यह मूर्ति मेरा इंतजार कर रही थी। मेरे ऊपर उनकी कृपा आ गई। मुझे यहां आने का अवसर भी तब मिला, जब कृष्ण कन्हैया का जन्म हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ’’यह हमारा सौभाग्य है कि भारत माता के इन महान सपूतों को जिन्होंने विदेशी हुकूमत की चूलों को हिलाने के लिए लगातार कार्य किया। उनको शरणागत करने के लिए, उन्हें सम्मान देने के लिए, उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए और उनका स्मरण करने के लिए काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी वर्ष के बहाने भारत के सभी राष्ट्र नायकों, राष्ट्रवीरों को सम्मान दे रहे हैं। बहुत सारे लोग थे जिन्होंने मुगलों और अंग्रेजों के सामने समर्पण कर दिया था। लेकिन आज हम राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी का नाम ले रहे हैं। एक बार राजस्थान जाइए, देखिए उनकी पूजा होती है। जोधपुर में श्रद्धा का भाव देखने को मिलता है। मैं इसी श्रद्धा के भाव को मजबूत करने के लिए आया हूं।’’











Post a Comment
0 Comments