आशा बहू ने की धनउगाही की शिकायत, कार्यवाही की मांग
Asha Bahu complains about extortion, demands action
अवैध वसूली करने में असफल होने पर नौकरी छुड़वाने की धमकी देती है एवं मारने पीटने तथा फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देती रहती है जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज के समस्त डाक्टर ,समस्त कर्मचारी, समस्त आशा बहू परेशान हैं। आपको बता दें 28 अगस्त 2024 को समय लगभग 02.15 बजे आशा बहू निर्मला तिवारी गर्भवती महिला को एम्बुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी पर इलाज कराने के लिए गई थी। सीएचसी कप्तानगंज पर आशा संगिनी शिवा शुक्ला टहल रही थी। आशा बहू निर्मला तिवारी के साथ गर्भवती महिला को देखकर आशा संगिनी ने कमीशन, अवैध धन मांगने लगी और आशा बहू ने जब आशा संगिनी को कमीशन, अवैध धन से मना कर दिया तो आशा संगिनी भद्दी भद्दी गालियां देने लगी और झगड़ा करने पर अमादा हो गई।
आशा संगिनी के साथ में पुत्र अमिष कुमार व अभिनाश कुमार थे। सीएचसी गेट पर तीनों लोगों ने मिलकर आशा बहू निर्मला तिवारी को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लात घूसों से मारा पीटा। पिटाई से घायल आशा बहू जमीन पर गिर पड़ी और जोर जोर से शोर मचाई आस पास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंच कर आशा बहू की जान बचाई। पीड़ित आशा बहू ने कप्तानगंज थाने पर तहरीर दिया है। आशा बहू निर्मला तिवारी के तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस जांच में जुट गई है। उक्त प्रकरण में कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दूबे ने बताया कि तहरीर आशा बहू और आशा संगिनी दोनों की तरफ से तहरीर मिला है और जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।










Post a Comment
0 Comments