Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करंट की चपेट में आया लाइनमैन घायल, जिला अस्पताल रेफर

करंट की चपेट में आया लाइनमैन घायल, जिला अस्पताल रेफर 

Lineman injured due to electric shock, referred to district hospital


रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल) नगर पंचायत रुधौली के डुमरियागंज मार्ग पर स्थित बनगवा में 11000 बोल्ट वाले विद्युत पोल पर लाइनमैन राम मिलन पुत्र स्व पिल्लू कार्य कर रहे थे कि विभाग के लापरवाही के चलते करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गये। जबकि दो अन्य कार्यरत लाइनमैन पोल से गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से घायल राम मिलन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली लाया गया।


प्राथमिक उपचार होने के बाद उसे बस्ती को रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना सोशल मीडिया के चलते पूरे शहर में फैल गई और घायल राम मिलन को देखने के लिए तांता सा लग गया। एसडीओ रूधौली विद्युत और जेई विद्युत (नगर पंचायत) घटना के बाद भी नहीं घायल लाइनमैन को नही देखने पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली में कार्यरत लाइनमैन राममिलन कैसे घायल हुए, क्या विद्युत बहाल हेतु शटडाउन नही लिया गया? विद्युत विभाग द्वारा जेई को 11000 व 33000 बोल्ट का शट डाउन लेने का एसडीओ को अधिकार दिया गया है। आपको बताते चलें विगत कई वर्षों से राम मिलन विभाग में लाइनमैन के तौर पर कार्य कर रहे थे। नगर पंचायत के कई लाईनमैनों में जेई की लापरवाही को लेकर काफी नाराजगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के बाद भी तहसील मुख्यालय पर विद्युत विभाग के कोई अधिकारी नही है नगर पंचायत रूधौली के जेई भानपुर तहसील में निवास करते हैं और एसडीओ विद्युत जनपद मुख्यालय पर निवास करते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad