Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा नेता के मैरिज होम में दलित किशोरी संग हैवानियत, थाने पर पब्लिक ने काटा हंगामा

भाजपा नेता के मैरिज होम में दलित किशोरी संग हैवानियत, थाने पर पब्लिक ने काटा हंगामा 

रेप के बाद जिंदा दफनाने की थी तैयारी

Dalit teenager treated brutally in BJP leader's marriage home, public creates ruckus at police station



यूपी डेस्कः आगरा जिले में बुधवार की रात मैरिज होम में दलित किशोरी से दुराचार हुआ है। मैरिज होम भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रेमचंद कुशवाह का है। कुशवाह इस केस के मुख्य आरोपी है। पुलिस ने उन्हे दुराचार और पोक्सो की धाराओं में जेल भेजा है। मुकदमे में उनका भतीजा भी नामजद है। घटना के विरोध में गुरुवार को सदर थाने में 3 घंटे तक हंगामा होता रहा। 


जाटव महापंचायत ने घटना की निंदा की है। किशोरी को जिंदा दफनाने की तैयारी थी। कोलकाता में महिला डाक्टर संग हुये हादसे के विरोध में देशभर में प्रदर्शन चल रहा है। इससे पहले अयोध्या में दुराचार की घटना पर सियासत गरम है। कई जगह दुराचार की घटना के बाद सख्त कार्रवाई भी हुई है। आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चला। गुरुवार को भीड़ ने ऐसी ही सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सदर थाने का घेराव किया। भीड़ की मांग थी कि इस घटना में भी बुलडोजर चले। मैरिज होम ध्वस्त किया जाए। 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजे की है, जब एक 16 वर्षीय किशोरी घर के पास ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी। किशोरी के माता-पिता नहीं हैं। वह अपनी मौसी के साथ रहती है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की। कुछ लोगों ने बताया कि आखिरी बार किशोरी को कुशवाह महासभा के पदाधिकारी प्रेमचंद कुशवाह के माधव मैरिजहोम के पास देखा गया था। परिजन मैरिजहोम पहुंचे। आरोप है कि प्रेमचंद और उनके भतीजे आकाश ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। परिजन पीछे की दीवार कूदकर अंदर पहुंचे तो किशोरी बदहवास हालत में मिली। 


उसने बताया कि भीमसैन उर्फ भीमा ने उसके साथ दुराचार किया। वहां गड्ढा खुदा हुआ था। उसे जिंदा दफनाने की तैयारी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा। रात को लेडी लॉयल में मेडिकल नहीं हुआ। आरोप है कि पुलिस मेडिकल नहीं कराना चाहती थी। बमुश्किल सुबह मेडिकल हुआ। रात में ही मुकदमा लिख गया था। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में लोग सदर थाने पहुंचे। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने थाना घेर लिया। किशोरी के परिजन घटना को गैंगरेप बता रहे थे। परिजनों का कहना है कि घटना में प्रेमचंद और उसके भतीजे आकाश को भी पकड़ा जाए। वे भी आरोपित हैं। 


जातिसूचक शब्द बोले। दरवाजा नहीं खोला। तीन घंटे तक सदर थाने में भीड़ डटी रही। हमे इंसाफ चाहिए। पुलिस इस मामले को हल्के में ले रही है। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने जैसे-तैसे भीड़ को समझाया। आश्वासन दिया कि इस मामले में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किशोरी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि भीमसेन उसे जबरन पकड़कर मैरिज होम में ले गया था। वहां उसके साथ गलत काम किया। किशोरी के कोर्ट में भी बयान दर्ज हो गए हैं। प्रेमचंद कुशवाह ने पुलिस को बताया कि भीमा मूलत फतेहपुर सीकरी का निवासी है। दो माह पहले ही उसके यहां नौकरी पर आया था। पुलिस ने उससे यह नहीं पूछा कि उसने भीड़ के आने पर मैरिज होम का दरवाजा क्यों नहीं खोला था। उसका भतीजा वहां क्या कर रहा था। एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि किशोरी के साथ हुई घटना में तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। किशोरी के कोर्ट में बयान कराए गए हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad