बस्ती में मेडिकल कालेज के कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक युवती
Young man and woman found in objectionable condition in medical college room in Basti
बताया जा रहा है कमरे में युवक युवती दोनो आपत्तिजनक हालत में मिले थे। इसके बाद उसने दोनो को जमकर डांट लगाई गई। मेडिकल स्टाफ ने तत्काल पुलिस को बुला लिया, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पता चला है मेडिकल कॉलेज के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए महिला व पुरुष ट्रेनी ओटी टेक्नीशियन के रिश्तेदार हैं, उसी ने ही कमरे में दोनों को भेजा था, जिसको अस्पताल प्रबंधन ने जमकर फटकारा।
इतना ही नहीं पूरे मामले में उससे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है, हैरानी की बात तो यह है की ओटी टेक्नीशियन को यह कक्ष आरक्षित नहीं है, इसके बावजूद भी इस कमरे को दूसरे व्यक्ति को कैसे दिया, इस बात की भी जांच चल रही है। पूरे प्रकरण में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल मनोज कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ही ओटी टेक्नीशियन की ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षु ने दोनों को रूम में भेजा था, जो सुरक्षा कर्मियों व मेडिकल स्टाफ के नजर में आ गए। ओटी टेक्नीशियन से स्पष्टीकरण मांगा गया है, मामले में कार्रवाई की जा रही है।











Post a Comment
0 Comments