बाढ़ राहत शिविरों में व्यवस्था नाकाफी, कांगेस ने सौंपा ज्ञापन
Arrangements in flood relief camps inadequate, Congress submitted memorandum
उन्होने बाढ़ राहत शिविरों में शरण लिया है। आम जनता के साथ पशु भी बेहाल हैं। कई परिवारों के सामने भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। हालांकि शिविरों में कम्यूनिटी किचन सक्रिय है लेकिन इंतजाम पर्याप्त नही है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने जिधिकारी को सत्बोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी (प्रशिक्षु) सुनिष्ठा सिंह को सौंपकर बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा व पुनर्वास की मांग किया है। सौंपे गये ज्ञापन में बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का प्रबंध किये जाने, राहत शिविरों में भोजन, शयन व अन्य प्रबंध सुनिश्चित किये जाने, बाढ़ प्रभावित परिवारों की क्षति का मूल्यांकन कर उन्हे शासन से क्षतिपूर्ति दिलाये जाने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में परिवारो की सुरक्षा का प्रबंध किये जाने की मागें शामिल हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूराम सिंह एडवोकेट, अवधेश सिंह, अशोक श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद मिश्र तथा डीएन शास्त्री आदि उपस्थित थे।











Post a Comment
0 Comments