Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

होटल में चल रहा था देह व्यापार, युवक युवतियां गिरफ्तार

होटल में चल रहा था देह व्यापार, युवक युवतियां गिरफ्तार 

Prostitution was going on in the hotel, young men and women arrested


यूपी डेस्कः कानपुर की कल्याणपुर पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंचा अभ्यर्थी समेत दो युवकों और नाबालिग समेत 5 सेक्स वर्कर को अरेस्ट किया है। जांच में सामने आया कि होटल मैनेजर सेक्स रैकेट संचालित करा रहा था। एफआईआर दर्ज करके पुलिस मैनेजर की तलाश में छापेमारी कर रही है।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शिवली रोड पर स्थित स्काई व्यू होटल में रविवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कल्याणपुर एसीपी की नेतृत्व में मारी गई छापेमारी के दौरान एक नाबालिग सहित पांच युवतियां व एक युवक आपत्तिजनक अवस्था में मिले, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पकड़ा गया युवक प्रयागराज निवासी व एक दारोगा का बेटा है। वह कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर देने आया था।

पुलिस ने होटल में मौजूद डीवीआर को कब्जे में लिया है। मौके पर युवतियों के मिलने की सूचना पर पूछताछ के लिए एसीपी पनकी श्वेता कुमारी व एडीसीपी विजेंद्र द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडे ने बताया कि होटल की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। इलाके के लोगों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करके खुलाया किया है। होटल से एक नाबालिग और एक युवक समेत पांच लोगों को अरेस्ट किया है। मामले में अनैतिक देह व्यापार की धारा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। होटल मैनेजर ऋतिक पाल मौके से फरार हो गया, उसे पकड़ने के प्रयास किया जा रहे हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad