प्राथमिक विद्यालय को बनाया गया बाढ़ राहत केन्द्र, कम्यूनिटी किचन से मिल रहा शरणार्थियों को भोजन
Primary school converted into flood relief centre, refugees getting food from community kitchen
बस्ती 23 अगस्त। सरयू, घाघरा नदी के कटान से राजस्व ग्राम-महुआपार कला व बैडारी एहतमाली तहसील बस्ती का मईपुर मदरहवा पुरवा प्रभावित है। उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया है कि प्रभावित परिवारों, व्यक्तियों के लिये प्राथमिक विद्यालय बैडारी एहतमाली को बाढ़ राहत केन्द्र के रूप में संचालित किया जा रहा है। बाढ़ राहत केन्द्र पर कम्युनिटी किचन भी संचालित है। बाढ़ राहत केन्द्र पर बाढ़ प्रभावित परिवारो के लिए 22 अगस्त से कम्युनिटी किचन केन्द्र पर भोजन व्यवस्था संचालित है। इस अवसर पर विधायक दूधराम ने 70 राशन किट वितरित किया। उन्होने बताया कि प्रभावित व्यक्तियों में राशन किट का वितरण जारी रहेंगा। कम्युनिटी किचन केन्द्र पर तैनात नायब तहसीलदार ने बताया कि अभी तक लगभग 248 व्यक्तियों द्वारा भोजन किया जा चुका है।
Post a Comment
0 Comments