Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सदस्यता अभियान का भव्य व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन किया जाएगा: अमृत कुमार वर्मा

सदस्यता अभियान का भव्य  व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन किया जाएगा: अमृत कुमार वर्मा 

Membership campaign will be implemented on a grand scale: Amrit Kumar Verma


बस्ती, 28 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के निमित संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 अंर्तगत भाजपा बस्ती नगर मंडल की कार्यशाला जिला कार्यालय सभागार में संपन्न हुई। नगर अध्यक्ष अलोक पाण्डेय की अध्यक्षता में आहुत कार्यशाला को मुख्य अतिथि सदस्यता अभियान के जिला सह प्रमुख अमृत कुमार वर्मा ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। 


मुख्य अतिथि अमृत कुमार वर्मा ने कहा की विश्व के सर्वाधिक बड़े राजनितिक संगठन के रूप में भाजपा का सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी है जिसके माध्यम से समाज के हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। कार्यशाला में सदस्यता अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा की आगामी एक तारीख को सर्वप्रथम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सदस्यता ग्रहण करने के साथ नगर मंडल के सभी संगठनात्मक बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान का भव्य  शुभारंभ कर व्यापक स्तर पर क्रियान्वयन किया जाएगा। 


संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तहत सभी कार्यकर्ताओं को प्राण प्रण से जुट कर बस्ती नगर को प्रथम स्थान पर लाने का कार्य करेंगे। यह कार्यक्रम का प्रथम चरण 1 सितम्बर से शुरू होगा और 17 सितम्बर तक चलेगा, दूसरे चरण में 1 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। नगर अध्यक्ष अलोक पाण्डेय ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारिगण पूर्ण समर्पण के साथ संगठन पर्व अंतर्गत सदस्यता अभियान  को सफल बनायेगे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा की सशक्त भारत का निर्माण सशक्त भाजपा से ही संभव है जो इस सदस्यता अभियान के माध्यम से सिद्ध होंगा। मंडल कार्यशाला का संचालन नगर महामंत्री अरविन्द चौधरी ने किया एव आभार मण्डल प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने जताया।


भाजपा नगर मंडल कार्यशाला में वक्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को 1 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मंडल में सभी संगठनात्मक शक्ति केंद्र एव बूथ ईकाईयो पर चलने वाले सदस्यता अभियान की रूप रेखा भी बनाई गई। इस दौरान भाजपा नेता परमेश्वर शुक्ल पप्पू, श्याम बिहारी गौड़, अमित चौबे, राजन मिश्र, सुनील गुप्ता, शालिनी मिश्र, सुमन सिंह, प्रफ्फुल श्रीवास्तव, सोनू पाण्डेय, सचिन सिंह, राकी सोनी, राजन गुप्ता, विशाल गुप्ता, सचिन शुक्ल, रवि पासवान, सोभी सोनकर, गौरव अग्रवाल, दिव्यांशु दुबे, अतुल भट्ट, शिवम पाण्डेय, आशीष शुक्ल, तारक जायसवाल, रवि शर्मा, विकास बरनवाल, राकेश जायसवाल, अशोक श्रीवास्तव, आमिर चन्द्र गुप्ता, अलोक शुक्ल, प्रमोद कन्नौजिया, संदीप कन्नौजिया, प्रशान्त सोनकर, ऋषभ त्रिपाठी, दीपक मौर्या, डिम्पल श्रीवास्तव, सिद्धांत मिश्र, अनिल पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad