Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या में 4 साल की बच्ची संग दुष्कर्म, आरोपी का एनकाउंटर

अयोध्या में 4 साल की बच्ची संग दुष्कर्म, आरोपी का एनकाउंटर 

Rape of 4 year old girl in Ayodhya, encounter of accused


अयोध्या, यूपी। 4 साल की दलित बच्ची को किडनैप कर उसके साथ दरिंदगी की गई। वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी सलमान नाम का युवक उसे उठा ले गया। अपने घर में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिवार ने तलाश की। रोने की आवाज सुनकर घरवाले सलमान के घर पहुंचे। वहां बच्ची खून से लथपथ मिली। भीड़ को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। घरवालों ने बच्ची को अस्पताल में एडमिट कराया। पुलिस को सूचना दी। 


मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है। वारदात के 8 घंटे बाद पुलिस को तारापुर मोड़ के पास आरोपी सलमान की लोकेशन मिली। टीम पहुंची तो सलमान पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस पीछे दौड़ी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। मामला महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित की मां ने बताया सोमवार को जन्माष्टमी के चलते स्कूल की छुट्टी थी। बेटी दोपहर 2 बजे घर से खेलने के लिए निकली। इसके बाद लापता हो गई। 5 घंटे तक हम लोग उसे ढूंढते रहे। इस बीच, 200 मीटर दूर सलमान के घर से बेटी के रोने की आवाज पड़ोसियों को सुनाई दी। उन्होंने हमें सूचना दी। जैसे ही हम लोग वहां पहुंचे। सलमान वहां से भाग गया। बेटी खून से लथपथ थी। पीड़ित बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad