Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अन्तर्जनपदीय स्नैचर गिरफ्तार, छीना गया सामान बरामद

अन्तर्जनपदीय स्नैचर गिरफ्तार, छीना गया सामान बरामद Inter-district snatcher arrested, snatched goods recovered



बस्ती, 17 अगस्त (जीशान हैदर रिज़वी)।
वाल्टरगंज थाने की पुलिस व एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से अन्तर्जनपदीय स्नैचरों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से छिनैती के सामान बरामद किये गये हैं। वाल्टरगंज थाने में दर्ज मुकदमे का अनावरण करते हुये पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने उक्त जानकारी प्रेसवार्ता में दी। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक सतीराम राजभर पुत्र सीताराम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम दुर्जनपुर सराय खत्रीपुरवा बंजरिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा और दूसरा इसी जिले का विष्णु निषाद पुत्र रामबुझावन निवासी निवासी मोहनापुर थाना वजीरगंज है। 


इन्हे पुलिस ने पुर्सिया गाँव जाने वाले खडंजा मार्ग के पास पुलिया से गिरफ्तार किया। इनके पासे से छीना हुआ चैन (दो टुकड़ों में), एक अदद मोटर साइकिल आर 15 यामहा नीला रंग बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के बाद इन्हे जेल भेजा गया। इस सम्बन्ध में वादी अरविन्द कुमार पाठक पुत्र सन्तराम पाठक निवासी ग्राम सोनौरा पोस्ट रसूलपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती की तहरीर पर वाल्टरगंज थाने में मुकदमा दर्ज है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad