सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल में जन्माष्टमी पर्व पर बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
Seth M.R. Children gave a captivating presentation on Janmashtami festival in Jaipuria School.
बाल्यावस्था में उन्होने ग्वाल बाल मित्रों को अनेक संकटों से बचाया और गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठा लिया। युद्ध के मैदान में योगेश्वर कृष्ण ने अर्जुन को मोह से मुक्त कर युद्ध धर्म की विस्तार से व्याख्या किया जो युगों तक मार्ग दर्शक रहेगा। उन्होने छात्रों से कहा कि श्रीकृष्ण कभी संकटों से घबडाये नहीं और मुस्कुराते रहे। हमें भी उनसे यह सीख कर जीवन में उतारना चाहिये। नृत्य गुरु मास्टर शिव के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने श्री कृष्ण जन्म से लेकर ,माखन चुराने, कंस वध ,कालिया मर्दन सहित अनेक प्रसंग की लीलाओं को प्रस्तुत किया।
मास्टर शिव ने कहा कि जन्माष्टमी एक ऐसा त्यौहार है जिससे सबका विशेष लगाव है। बाल श्री कृष्ण की छबि करोड़ो मानस में रची बसी है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल स्कूल सजाकर कृष्णमयी रूप दिया गया। कार्यक्रमों में लुभानी, अदिति चंद्रा, शगुन पाण्डेय, जानवी सिंह, क्षमा कसौधन, आराध्या गुप्ता, प्रियांशी, रिदम, दिव्यांशी, अरुण, सार्थक, रोनित, सौरभ, शिवन्या, शगुन सागर, महिमा, अराध्या, गायन गुरु शिवम द्वारा अर्शी, पल्लवी शौर्या, शिफा, कशिश, आराध्या आदि ने श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े अनेक प्रसंगों को जीवन्त कर मन मोह लिया।











Post a Comment
0 Comments