Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

निकला था पुलिस भर्ती परीक्षा देने, प्रेमिका संग सुसाइड कर लिया

निकला था पुलिस भर्ती परीक्षा देने, प्रेमिका संग सुसाइड कर लिया 

Had gone to appear for police recruitment exam, committed suicide with girlfriend



यूपी डेस्कः
प्रतापगढ़ में चिलबिला स्टेशन के पास पुलिस भर्ती परीक्षा देने निकले युवक ने प्रेमिका के साथ काशी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दिया। घटना रविवार सुबह चार बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक सोनीपत से 22 अगस्त को परीक्षा देने निकला था। 


लड़की 24 अगस्त को मंदिर दर्शन के बहाने से निकली थी रास्ते में दोनों की भेंट हुई और दोनों ने खौफनाक कदम उठा लिया। युवक गजेंद्र अमेठी के संग्रामगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। लड़की ममता सरोज प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। रेलवे पुलिस मामले की जांच गहनता से कर रही है। ममता शनिवार को सुबह घर से मंदिर दर्शन के बहाने निकली थी। लेकिन वह घर वापस नहीं पहुंची। गजेंद्र सरोज अमेठी जिले के संग्रह का रहने वाला है। वह सोनीपत में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। सोनीपत से 22 तारीख को पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। 


परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गजेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बताया जा रहा है दोनों रिश्तेदार थे। जीआरपी पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को जानकारी दी। लड़के के परिजन अमेठी से रवाना हो गए है। सीओ सीटी शिव नारायण उमर वैश ने बताया कि सूचना 112 की टीम से मिली थी। लड़का और लड़की ने ट्रेन से कटकर जान दी है। तत्काल नगर कोतवाली पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि लड़का अमेठी और लड़की प्रतापगढ़ की रहने वाली है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad