Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बैग में मिला महिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बैग में मिला महिला शव, जांच में जुटी पुलिस



उत्तराखण्ड ब्यूरो (कुंदन शर्मा)
उधम सिंह नगर जिले की एक नदी में महिला का शव मिला है। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अग्रिम कार्यवाही जारी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बेनी मजार के पास की है।


स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर सीओ निहारिका तोमर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवा लिया। इस मामले की जांच शुरू कर दीं। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। वहीं उधमसिंह नगर जिले के एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से बात कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मामले में एसपी क्राइम चन्द्रशेखर घोड़के ने बताया कि बैग के अंदर शव मिला है। उन्होंने कहा कि पहले शव का पंचनामा किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad