Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में तेंदुये की दहशत, बकरियों को बनाया निवाला

बस्ती में तेंदुये की दहशत, बकरियों को बनाया निवाला 

Leopard terror in the colony, made goats a morsel


बस्ती, 20 अगस्त। बस्ती शहर से सटे रामपुर रेवली में तेंदुआ देखा गया है। ग्रामीण दहशत मे हैं। खबर है कि बीती रात तेंदुए ने शहर से सटे गांव में कई बकरियो को निवाला बनाया है। बेखौफ तेंदुए की सूचना और हमले से ग्रामीण खौफ जदा हैं और घरों में दुबके हैं। सूत्रों की मानें तो वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई है लेकिन एहतियात के तौर पर अभी तक कोई कदम नही उठाया गया है। तेंदुआ का गांव में चहलकदमी करने का सीसीटीवी भी फुटेज सामने आया है। लोगों ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक स्तर पर कोई नोटिस नही जारी की गई है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad