Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या में शिक्षा विभाग का बाबू 1 लाख रूपये रिश्वत लेते पकड़ा गया

अयोध्या में शिक्षा विभाग का बाबू 1 लाख रूपये रिश्वत लेते पकड़ा गया Babu of education department caught taking bribe of Rs 1 lakh in Ayodhya



अयोध्या, उ.प्र.।
सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में आउटसोर्सिंग पर तैनात बाबू अमरेंद्र प्रताप सिंह को विजिलेंस की टीम ने 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। शिकायत को सज्ञाने लेने के बाद टीम ने शुक्रवार को जाल बिछाया। बाबू ने जैसे ही पैसे लिए, टीम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। बाबू के हाथ में 500 की 2 गड्‌डी थी। सड़क पर ही उसका सैंपल टेस्ट किया गया। इस मामले में बीएसए संतोष राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शनिवार शाम तक आगे की कार्रवाई होगी।


जानिये पूरा वाकया

मसौधा के भदोखर प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रिंसिपल यासमीन फातिमा की नौकरी के दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने अपने पति इरफानुल हक को जीपीएफ अकाउंट में नॉमिनी बनाया था। हसनू कटरा के रहने वाले इरफानुल ने बताया कि उन्होंने विभाग में जीपीएफ से पैसा निकालने के लिए आवेदन किया था। लेकिन पैसा निकालने के लिए अमरेंद्र प्रताप सिंह ने एक लाख रुपए मांगे। मैंने उनसे कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं। जब मैं विभाग पहुंचता तो वह हर बार कुछ न कुछ काम में अड़ंगा लगाकर मुझे टरका देता।



बाबू ने मुझसे कहा- जब तक रुपए नहीं दोगे काम नहीं होगा। मैंने विजिलेंस विभाग में सूचना दे दी। फिर टीम मुझे शुक्रवार को लेकर बीएसए कार्यालय पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने बाबू को फंसाने का जाल बिछाया। मैंने विभाग के बाबू को कार्यालय के बाहर चाय पिलाने के लिए बुलाया। मैंने बाबू से कहा- मेरे काम करा दो, मैं रुपए लाया हूं। उसने कहा- पहले चाय पीते हैं फिर देखता हूं। चाय पीने के बाद उसने मुझे दुकान से हटकर आने को कहा। वहां मैंने 500 रुपए की दो गड्‌डी उसके हाथ में दे दी। तब उसने कहा- जाइए आपका काम हो जाएगा। तभी विजिलेंस की टीम ने उसे दौड़ाकर रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके खिलाफ विजलेंस सेक्टर अयोध्या में केस दर्ज किया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad