सुसाइड प्वाइंट बन गया है कलवारी टाण्डा पुल, 3 दिन में 3 लोगों ने सरयू नदी में कूदकर किया सुसाइड Kalwari Tanda bridge has become a suicide point, in 3 days 3 people committed suicide by jumping into the Saryu river.
शुक्रवार की शाम चार बजे कलवारी थाना क्षेत्र के चनगहिया (कलवारी मुस्तहकम) गांव निवासी 12 वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा पूजा यादव ने नदी में छलांग लगा दिया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय गोताखोरों के अलावा प्रांतीय आपदा मोचन बल के जवान पिछले तीन दिनों से सरगर्मी से पूजा की तलाश कर रहे हैं। अभी पूजा तो नही मिली लेकिन रविवार सुबह एक अज्ञात वृद्ध महिला ने भी नदी में छलांग लगा दिया। उसकी खोजबीन जारी है। तीन दिन में दो घटना हो जाने से पुल के पास अफरातफरी का माहौल बना हुआ था। इसी बीच कलवारी थाना क्षेत्र के फेटवा गाँव निवासी 30 वर्षीय दुर्गेश उपाध्याय ने नदी में छलांग लगा दिया।
हालांकि कलवारी पुलिस की तत्परता और स्थानीय गोताखोरों की मदद से घटना के कुछ देर बाद ही दुर्गेश उपाध्याय की लाश बरामद हो गई। मृतक दुर्गेश अविवाहित था और पिछले पांच वर्ष से अहमदाबाद में नौकरी करके जीवन यापन करता था। छः माह पहले भी वह घर आया था। लेकिन इस बार घर आने की जानकारी किसी को नही थी। उनके माता पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। एकाकी जीवन जी रहे दुर्गेश आज ही अहमदाबाद से आये थे। बस से सीधे टाण्डा पुल के पास उतरे थे। अपना सामान झाड़ी के पास रखकर वे नदी में छलांग लगा दिए। लगातार तीन घटना होने से क्षेत्रवासी दहशत में हैं। क्षेत्र में शोक का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने पुल के दोनों तरफ की रेलिंग पर जाल लगाए जाने की मांग की है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है और एक किशोरी व अन्य महिला की खोज जारी है।











Post a Comment
0 Comments