Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कलवारी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनायें ज्यादा, खुलासे बहुत कम

कलवारी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनायें ज्यादा, खुलासे बहुत कम  There are more incidents of theft in Kalwari police station area, very less revelations.


कलवारी, बस्ती।
जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र में चोरियां बहुत हो रही हैं और खुलासे बहुम कम। मतलब चोर पुलिस पर भारी पड़ रही है। ताजा मामला अगौना धोबहट मार्ग पर दहलवा चौराहे के पास गोविन्दापुर गांव का है। यहां एक घर से बाइक से आये चोरो ने मोबाइल चुरा लिया। जब तक भागते, घर के लोग जग गये और गुहार मचाने लगे। ऐन वक्त पर बाइक चालू नही हुई, चोरों को बाइक छोड़कर भागना पड़ा। पुलिस को दिये गये तहरीर में भोलेराम निवासी गोविंदापुर ने लिखा है कि रात में मोबाइल बरामदे में चार्ज पर लगा कर सो गये थे। 


लगभग दो बजे एक बाइक से आये चोर घर के सामने बाइक संख्या यूपी 45 एएल 4348 खड़ी कर मोबाइल निकालकर इधर उधर देख रहे थे तब तक वह जग गये। उसके जागते ही चोर पकड़े जाने के डर से बाइक चालू करने लगे। ऐन वक्त पर बाइक ने धोखा दे दिया, चोर उसे छोड़ फरार हो गये। भागने वालों की संख्या तीन थी। कलवारी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरिंया पुलिस के गस्त पर सवाल खड़ा कर रही हैं। पिछले लगभग एक माह से सात आठ स्थानो पर चोरिंया हो चुकी। पुलिस चोरी की घटनाओं का अनावरण करने में अब तक सफल नहीं हो पायी है। इस संबन्ध में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मोबाइल चोर की बाइक छोड़ जाने की घटना का जांच किया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad