Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राजधानी लखनऊ में 5 वीं की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दरिंदगी

राजधानी लखनऊ में 5 वीं की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दरिंदगी Mass brutality by kidnapping of 5th class student in capital Lucknow



यूपी डेस्कः
आपराधिक मामलों में यूपी न. 1 पर है। सरकार कानून व्यवस्था दुरूस्त रख पाने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है जहां दो युवकों ने स्कूल से घर लौट रही 5 वीं की छात्रा को हवस का शिकार बनाया। सरेराह छात्रा का कार से अपहरण किया। इसके बाद एक होटल ले गए, जहां उसके साथ गैंग रेप किया गया। पीड़िता की अश्लील फोटो ली और वीडियो बनाया।


आरोपियों ने पीड़िता किसी को बताने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी और फरार हो गये। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। सरोजनीनगर निवासी एक परिवार की बेटी रोज की तरह सोमवार को भी स्कूल गई थी। उसने बताया कि दोपहर एक बजे स्कूल से लौटते वक्त दानिश और अमीन ने उसका बैग छीन लिया। बैग वापस लेने के लिए विरोध किया तो कार में खींच लिया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद कृष्णा नगर स्थित होटल पैराडाइज शांति इन लेकर गए। 


जहां दोनों ने गलत काम किया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि शाम करीब चार बजे आरोपियों ने उनकी बेटी को घर के पास छोड़ा और भाग गए। कई बार पूछने पर बेटी ने पूरी घटना बताई। पीड़िता के पिता के मुताबिक घटना की जानकारी पर कृष्णा नगर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने घटनास्थल सरोजनी नगर का बताकर वहां रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। सरोजनी नगर थाने पहुंचने पर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद देर रात मुकदमा दर्ज किया। एडिशनल इंस्पेक्टर अनवर अहमद के मुताबिक घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad