Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कुआनो नदी में नहाने गया 11 वीं का छात्र डूबा

कुआनो नदी में नहाने गया 11 वीं का छात्र डूबा 11th class student drowned after going to bathe in Kuano river



बस्ती, 24 सितम्बर।
कोतवाली थाना क्षेत्र के अमहट घाट पर सोमवार की शाम दोस्तों संग नहाने आया एक किशोर कुंआनो नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से लापता किशोर की तलाश में जुट गई। पता चला है कि छितही नरसिंह निवासी शिवसागर कृषि विभाग में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी शिखा जिला चिकित्सालय में स्टॉफ नर्स हैं। 


पूरा परिवार वर्तमान में शिवा कॉलोनी में रह रहा है। इनका बेटा ओम (17) 11 वीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि सोमवार को ओम अपने दोस्तों के साथ कुंआनो नदी के अमहट घाट पर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते वक्त वह गहरे पानी में डूब गया। यह देख साथ नहा रहे बच्चों के साथ अन्य लोगों ने शोर मचाकर मदद मांगी। लेकिन तब तक वह अदृश्य हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी। कोतवाल ने बताया कि कुंआनो में डूबे किशोर की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। फोटो प्रतीकात्मक

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad