बहराइच में आदमखोर भेड़िये का आतंक, 8 लोगों को बना चुका है निवाला
Terror of man-eating wolf in Bahraich, has killed 8 people
3 घंटे बाद इस गांव से करीब 2 किमी दूर कोटिया गांव में भी भेड़िए ने हमला किया। बरामदे में सो रही महिला पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो परिवार दौड़कर आया। तब तक भेड़िया महिला को जख्मी कर चुका था। उसकी हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब तक की बात करें तो बहराइच में भेड़िया 48 दिन में 7 बच्चों और 1 महिला यानी 8 लोगों को मार चुका है। 38 से ज्यादा लोगों को घायल कर चुका है। डर के मारे लोगों का घरों के बाहर निकलना बंद हो गया है। हैरानी इस बात की है कि प्रशासन बेबस बना हुआ है। एक्शन के नाम पर ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं, पिंजरे लगाए जा रहे हैं। नतीजा कुछ भी नहीं निकल पा रहा है।
Post a Comment
0 Comments