Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वरिष्ठ साहित्यकार 92 वर्षीय भद्रसेन सिंह बंधु सम्मानित किये गये

वरिष्ठ साहित्यकार 92 वर्षीय भद्रसेन सिंह बंधु सम्मानित किये गये

Senior litterateur 92 year old Bhadrasen Singh Bandhu was honored



बस्ती, 16 सितम्बर।
हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा के संयोजन में आई.टी.आई. मुख्य द्वार के निकट वरिष्ठ साहित्यकार 92 वर्षीय भद्रसेन सिंह बंधु का फूल मालाओं के साथ हिन्दी सेवी के रूप में स्वागत किया गया। इसी कड़ी में हिन्दी दिवस पर हुई संगोष्ठी में वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि दुनियां में हिन्दी भाषियों की संख्या लगातार बढ रही है।


ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में भी हिन्दी में पुस्तकें आ रही है, यह हिन्दी के लिये शुभ संकेत है। भारत सहित दुनियां के कई विश्वविद्यालयों मेंं हिन्दी पढाई जा रही है। अब इस विकास यात्रा के समक्ष देवनागरी लिपि को सहेजने की बड़ी चुनौती है। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बी.एन. शुक्ल ने कहा कि हिन्दी रोजी रोटी की भाषा बन चुकी है और जिन्हें हम गरीब मानते हैं ऐसे लोगों ने हिन्दी को दुनियां भर में सहेजे रखा है। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. वी.के. वर्मा ने कविता के माध्यम से हिन्दी की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। कहा कि पूरा देश हिन्दी को समझता है।  


भद्रसेन सिंह बंधु ने कहा कि हिन्दी की इस विकास यात्रा के पीछे अनेक लोगों का जो योगदान है उसे सहेजे रखना होगा। इस अवसर पर डा. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’, डा. वी.के. वर्मा, पं. चन्द्रबली मिश्र, डा. अफजल हुसेन, बटुकनाथ शुक्ल को उनके योगदान के लिये सम्मानित किया गया। गोष्ठी के बाद आयोजित कवि सम्मेलन में  पं. चन्द्रबली मिश्र, डा. ओम प्रकाश पाण्डेय, सागर गोरखपुरी, पेशकार मिश्र, जगदम्बा प्रसाद ‘भावुक’ डा. कविता सिंह आदि ने कविताओं के माध्यम से हिन्दी की विकास यात्रा को रेखांकित किया। मुख्य रूप से अजमत अली सिद्दीकी, विशाल गुप्ता, राकेश सिंह, चन्द्र मोहन लाल श्रीवास्तव, सामईन फारूकी, साधूशरण शुक्ल, दीनानाथ यादव, गणेश प्रसाद, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, लालजी पाण्डेय आदि शामिल रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad