Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रिहायशी झोपड़ी जलकर राख, प्रशासनिक व निजी स्तर पर मदद का भरोसा

रिहायशी झोपड़ी जलकर राख, प्रशासनिक व निजी स्तर पर मदद का भरोसा Residential hut burnt to ashes, assurance of help at administrative and personal level



संतकबीर नगर, उ.प्र.।
महुली के रहने वाले रामपलट प्रजापति पुत्र स्व रामप्रसाद प्रजापति के रिहायशी छप्पर में विगत दिनों अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में 1 गाय 1 बछड़ा व 7 बकरियो की झुलसने से मौत हो गई थी। साथ ही रामपलट के छोटे बेटे सुभाष चन्द्र भी झुलस गये थे। रामपलट प्रजापति से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि आग में उनके मवेशी समेत घर का सामान, अनाज, कपड़े, कुछ नगदी, 1 दो पहिया वाहन, किराना दुकान की टंकी, 3 साईकिल जल कर राख हो गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर शासन प्रशासन व पशु चिकित्सक भी आये तथा हर संभव मदद करने का आश्वासन देकर गये है। घटना की जानकारी होने पर प्रजापति नारायण सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र नाथ प्रजापति व मुख्य ट्रस्टी मंडल शैलेन्द्र प्रजापति व जवाहरलाल प्रजापति, विनीत प्रजापति, दयाशंकर प्रजापति आदि लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ितों को शासन प्रशासन से हर संभव मदद दिलाने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad