Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डुमरियागंज रोडवेज के इर्दगिर्द शराबियों का आतंक, डर के मारे मुंह नही खोलते सम्भ्रान्त लोग

डुमरियागंज रोडवेज के इर्दगिर्द शराबियों का आतंक, डर के मारे मुंह नही खोलते सम्भ्रान्त लोग 

Terror of drunkards around Dumariyaganj Roadways, elite people do not open their mouth due to fear


मीडिया दस्तक संवाददाता डुमरियागंज (गौतम राजवंशी)। डुमरियागंज रोडवेज परिसर शाम होते ही मयखाने में तब्दील हो जाता है। शाम होते ही शराब के शौकीन यहां इकट्ठा हो जाते हैं। रोडवेज के बगल बियर और देसी शराब की दुकान है। शराब के नशे में धुत नशेड़ी आने जाने वालों पर फकब्तयां कसते हैं और सरेआम गाली गलौज करते हैं। तहसील प्रशासन सबकुछ जानकर अंजान बना बैठा है। स्थानीय नागरिकों को रोज अपमानित होनो पड़ रहा है। शाम को 5ः00 बजे से रोड के अगल-बगल, रोडवेज परिसर में, रोडवेज की बाउंड्री वॉल पर बैठकर शराब पीते हुये लोगों को देखा जा सकता है। 


भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान पर इस तरह नशे का प्रदर्शन किसकी इजाजत पर होता है नही मालूम। लेकिन स्थानीय प्रशासन की अनेदखी हैरान करने वाली है। आसपास की बेटियों का निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोग कहते हैं शराबियों के मुह कौन लगे। यहां से 50 कदमों की दूरी पर थाना है। यही रास्ता डुमरियागंज के नगर पंचायत क्षेत्र के एक गांव माली उंदीं भी जाता है। उपरोक्त मामले में स्थानीय प्रशासन कब एक्शन लेता है इसका पाठकों को इंतजार रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

Bottom Ad