Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शिक्षकों, कर्मियों ने बीईओ को दिया भावभीनी विदाई

शिक्षकों, कर्मियों ने बीईओ को दिया भावभीनी विदाई 

Teachers and employees bid emotional farewell to BEO


बस्ती, 23 सितम्बर। हरैया बीआरसी सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामसागर वर्मा के नेतृत्व में हरैया से गौर स्थानांतरित हो चुके खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा को सोमवार को भावभीनी विदाई दी गई। शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा को फूल मालाओं से लाद दिया और उन्हें विभिन्न प्रकार के उपहार भी भेंट किए। 


खंड शिक्षा अधिकारी ने उनके तीन साल के कार्यकाल के दौरान शिक्षकों द्वारा किए गए सहयोग और व्यवहार के प्रति उन्होंने आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों ने कदम से कदम मिलाकर जिस तरह शिक्षा के क्षेत्र में हरैया को आगे बढ़ाया उसके लिए हम सभी के आभारी है और आशा करते हैं कि इसी गति से निरंतर हरैया शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ता रहेगा। वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी हरैया विजय आनंद ने संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय तक एक जगह कार्य कर लेने पर विदाई  दुख की घड़ी होती है लेकिन स्थानान्तरण स्वाभाविक प्रक्रिया है। 


इसलिए सदैव प्रयास यह होना चाहिए कि दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन किया जाय। बाकी जो कर्मयोगी हैं वह जहां भी रहेंगे अपने ज्ञान से प्रकाश ही फैलाएंगे। नगर पंचायत के चेयरमैन कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू, प्रधानाचार्य विनोद प्रकाश वर्मा, ब्लॉक मंत्री रामप्यारे, जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र, जिला संगठन मंत्री विवेक कांत पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यराम वर्मा, एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, संदीप सिंह, उमेश सिंह, सुनील बौद्ध आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, अनुचर और बीआरसी कार्यालय के स्टाफ मौजूद रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad