Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ में बोले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, यूपी सबसे ज्यादा सप्लाई कर रहा है गो मांस

लखनऊ में बोले जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, यूपी सबसे ज्यादा सप्लाई कर रहा है गो मांस 

Jagadguru Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati said in Lucknow, UP is supplying the most beef.


यूपी डेस्कः जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपना मठ छोड़कर इन दिनों गौ-ध्वज स्थापना भारत यात्रा पर हैं। सोमवार को वे लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कहा हिंदुओं का वोट लेकर हिंदुओं के साथ धोखा हो रहा है। देश में न राष्ट्रपति हिंदू हैं न प्रधानमंत्री हिंदू हैं। अगर ये हिंदू होते तो एक भी गाय की हत्या नहीं होती। शंकराचार्य ने कहा गौ हत्या बंद करने के लिए सरकार को कानून बनाना होगा। 


इसके लिए ही मैं मठ छोड़कर निकला हूं। यह देखकर आश्चर्य होता है कि यूपी के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ हैं। इसके बाद भी यूपी सबसे ज्यादा गौ मांस का निर्यात कर रहा है। मेरी यात्रा का विरोध सबसे पहले बीजेपी ने ही किया, इससे आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा मैं सभी प्रदेशों की यात्रा करूंगा गौ-ध्वज फहराऊंगा। सरकार को हर हाल में गौ रक्षा का कानून बनाना होगा। मैंने रामलला के सामने भी यही संकल्प लिया है, कि जब तक कानून नहीं बन जाता, तब तक दर्शन नहीं करूंगा। 


लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ’गौ-ध्वज स्थापना भारत यात्रा’ विषय पर कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा जब इस समय एक देश, एक कानून। एक देश, एक चुनाव की बात हो रही है, तो गौ माता को लेकर हर प्रदेश में अलग-अलग कानून क्यों बनाए गए? हमारी इस यात्रा का सबसे पहला विरोध भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हुआ। नगालैंड में हमें रोक दिया गया, लेकिन हम नगालैंड जाएंगे। यह बीजेपी का दोहरा चरित्र है, जिससे मैं आश्चर्यचकित हूं। शंकराचार्य किसी पार्टी के नहीं होते। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक नहीं कह सकते, कि गाय खाना हमारा अधिकार है। अगर ऐसा कहते हैं, तो वे अपने शरिया वाले देश में चले जाएं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad