Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवरिया में अधेड़ महिला की हत्या कर शव बंधे के पास फेंक दिया

देवरिया में अधेड़ महिला की हत्या कर शव बंधे के पास फेंक दिया 

A middle-aged woman was murdered in Deoria and her body was thrown near Bandha.



देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) 6 सितंबर
। देवरिया जिले में एक अधेड़ महिला की हत्या के उपरांत उसके शव को गौरी बाजार थाना अंतर्गत एक नहर के बंधे के पास फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव को शुक्रवार की सुबह बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस का अनुमान है कि हत्या की घटना बृहस्पतिवार और गुरुवार की दरमियानी रात की है तथा शव को लाकर फेंक दिया गया है।


उक्त संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि सरिता दुबे उम्र करीब 42 वर्ष पत्नी नितेश दुबे बढ़िया फुलवरिया थाना भलूवनी जनपद देवरिया की निवासिनी है। उसका पति नितेश दुबे खाद कारखाना में काम करता था। उसकी कुछ वर्ष पूर्व एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने परिवार के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि नितेश दुबे की मृत्यु के उपरांत मृतका सरिता दुबे अपने पति के साथ काम करने वाले संदीप यादव उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम कोल्हूआ समोगरा थाना मदनपुर जनपद देवरिया के संपर्क में आ गई। उन्होंने कहा कि संदीप यादव ने हत्या की बात कबूल कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक श्री चौधरी ने कहा कि प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है और इस संबंध में गौरी बाजार थाने पर उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad