Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

स्तन कैंसर के शुरूआती लक्षण को पहचानें

स्तन कैंसर के शुरूआती लक्षण को पहचानें 

Recognize early symptoms of breast cancer

स्तन कैंसर महिलाओ में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर
लास्ट स्टेज में पता चलने के कारण इससे मृत्यु दर ज्यादा
“मिस्टर मेडिको“ की तरफ से 1 अक्टूबर से पूरे माह “स्तन कैंसर जागरूकता अभियान“



आइये जानें स्तन कैंसर के बारे में।
अक्टूबर माह को पूरी दुनिया में स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप मनाया जाता है। हमारे देश में स्तन कैंसर महिलाओ में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है और जागरूकता की कमी के कारण इसे शुरुआत में पहचान नहीं पाते। लास्ट स्टेज में पता चलने के कारण इससे मृत्यु दर भी ज्यादा है। जबकि सही जानकारी हो तो इसके खतरे को शुरुआत में ही पहचान कर इससे होने वही मौतों से बचा जा सकता है। 


हर साल की तरह इस बार भी “मिस्टर मेडिको“ की तरफ से 1 अक्टूबर से पूरे माह “स्तन कैंसर जागरूकता अभियान“ चलाया जायेगा। इस अभियान में महिलाओ को स्तन कैंसर के खतरे, सावधानियाँ, बचाव और “स्वयं स्तन परीक्षण (सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन)“ का प्रशिक्षण दिया जायेगा। (ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन) ऐसी प्रक्रिया है जिससे स्तन कैंसर को शुरुआत में ही पहचान मिलती है। यह प्रशिक्षण शिविर महिला महाविद्यालयों, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओ और गांव में आयोजित किया जायेगा।


यदि आप अपने गांवो या संस्था में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराना चाहते है तो आप “मिस्टर मेडिको“ के प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते है (मोबाइल नंबर 7275821610) यही आप पूरे माह वालेंटियर के रूम में कार्य करेंगे तो आपको कंपनी द्वारा सर्टीफिकेट भी दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निशुल्क है और सिर्फ 40 मिनट का समय लगता है। यह जानकारी देते हुए प्रशिक्षक डा० सुनील चौधरी ने बताया की हमारी कंपनी “मिस्टर मेडिको हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड“ का मुख्य उद्देश्य है की लोग बीमार ही न पड़े और हम इसी दिशा में दिन रत काम कर रहे है। (मोबाइल नंबर 7275821610 संपर्क करे : मेडिको हॉस्पिटल, कोतवाली के सामने बस्ती उत्तर प्रदेश)


स्तन कैंसर के कुछ लक्षण 

स्तन या बगल में नई गांठ या मोटापन, स्तन के आकार या आकृति में बदलाव, स्तन या निप्पल पर त्वचा का रंग-रूप बदलना, स्तन की त्वचा में गड्ढे, सिकुड़न, पपड़ी या सूजन दिखना, निप्पल का अंदर की ओर खिंचना या निप्पल क्षेत्र में दर्द होना, निप्पल से खून के धब्बे या साफ़ तरल पदार्थ का रिसाव होना, सूजे हुए लिम्फ़ नोड्स, अंडरआर्म में गांठ या सूजन आना स्तन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad