Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हाईमास्ट लाइट खराब, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा, जिम्मेदार उदासीन

हाईमास्ट लाइट खराब, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा, जिम्मेदार उदासीन High mast light defective, darkness prevails in the evening, responsible indifferent



तहसील, संवाददाता इटवा, सिद्धार्थ नगर (अवधेश मिश्रा)
विकासखंड खुनियाव के भिटिया और पचमोहनी में सांसद निधि से 1,70,000 की लागत से वर्ष 2010-11 में लगा हाईमास्ट वर्तमान में दिखावा सबित हो रहा है। इसके कारण चौराहे की पथ प्रकाश व्यवस्था ध्वस्थ हो चुकी है। शाम होते ही पूरा चौराहा अंधेरे में डूब जाता है। उक्त हाईमास्ट जब लगा तो पूरा चौराहा रोशनी से चमक उठा था। मगर पिछले 12  वर्षों से हाई मास्ट खराब है। कार्यदायी संस्था का कुछ पता नहीं है। विद्युत विभाग का कहना है कि उनसे इसका कोई लेना-देना नहीं है। 


क्योंकि इसके लिए कोई धन विभाग को नहीं मिलता है। चौराहा वासियो में मुकेश, नन्दलाल, हरिश्चन्द पाठक, विकास पाण्डेय आदि का कहना है की शाम होते ही चारों तरफ अंधेरा फैल जाता है। दुकानदारों को जहां समय से पहले दुकान बंद कर देनी होती हैं वही यात्रियों को भी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने जिम्मेदार अधिकारियों समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो से हाईमास्ट ठीक कराने की मांग की है। अभियंता विद्युत राम जगत का कहना है कि बिजली विभाग के पास इसका कोई बजट नहीं होता है। यदि जनप्रतिनिधि कोई बजट उपलब्ध कराते हैं तो इसकी मरम्मत कराई जाएगी। फोटो : पचमोहनी में लगा हाईमास्ट

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad