Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुल्तानपुर डकैती कांड में अजय यादव को पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा

सुल्तानपुर डकैती कांड में अजय यादव को पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा  

Police shot and caught Ajay Yadav in Sultanpur robbery case.



यूपी डेस्कः
सुल्तानपुर डकैती मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अजय यादव उर्फ डीएम है। वह 29 अगस्त को वारदात में शामिल था, इसके बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम रखा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार तड़के जयसिंहपुर कोतवाली के मोइली गांव में मुठभेड़ हुई। 

लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने अजय यादव को शोभावती इंटर कॉलेज के पास घेरा तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में अजय के पैर में दो गोली लगी। वह वहीं गिर गया। पुलिस उसे घायल अवस्था में सीएचसी लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। अजय जौनपुर के सिंगरामऊ थाना के लारपुर का रहने वाला है। उस पर 5 मुकदमे दर्ज हैं। 29 अगस्त को सुल्तानपुर के पॉश इलाके भरतजी ज्वेलर्स के यहां दिनदहाड़े डकैती पड़ी थी। डकैत 1.35 करोड़ की ज्वेलरी लूट ले गए थे। घटना के सीसीटीवी सामने आए थे। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया इसके पास से 4 किलो चांदी बरामद हुई है। डकैती कांड में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आरोपी ने सरेंडर किया। एक आरोपी मंगेश मुठभेड में मारा गया था। अभी 4 बदमाशों की गिरफ्तारी शेष है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad