Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फतेहपुर में बीजेपी नेता ने की सुसाइड की कोशिश, कोतवाल पर बदसलूकी के आरोप

फतेहपुर में बीजेपी नेता ने की सुसाइड की कोशिश, कोतवाल पर बदसलूकी के आरोप 

BJP leader attempted suicide in Fatehpur, Kotwal accused of misbehavior


यूपी डेस्कः फतेहपुर में भाजपा नेता, एक निजी हॉस्पिटल के मालिक शुभम उर्फ अमित शर्मा ने सुसाइड करने की कोशिश की। शनिवार शाम को फंदे पर लटकने से पहले उन्होंने कोतवाली प्रभारी पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया। इसमें कहा- कोतवाली प्रभारी ने मुझे गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी। मैं मरने जा रहा हूं। ऐनवक्त पर हॉस्पिटल स्टाफ आ गया। 


उसने अमित शर्मा को तुरंत फंदे से उतारा। जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उनको कानपुर रेफर कर दिया। अमित शर्मा खुद पेशे से डॉक्टर हैं और कृष्णा नर्सिंग होम चलाते हैं। भाजपा में जिला महामंत्री हैं। अमित शर्मा पर पत्नी होने का दावा करते हुए एक युवती ने ब्लैकमेलिंग और रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि अमित ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। जबरदस्ती उससे आर्य समाज में शादी की। फिर दोस्तों के पास भेजकर रेप कराया। शुक्रवार को अमित शर्मा इसी मामले में कोतवाली गए थे। 


वहीं, इस मामले पर कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने कहा- अमित शर्मा जबरन मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे थे। ऐसा कर पाना संभव नहीं है। बदसलूकी के आरोप गलत हैं। पीड़िता 2014 से कृष्णा हास्पिटल में काम करती थी। हास्पिटल मालिक शुभम पुत्र जयचंद्र शर्मा ने शादी का झांसा देकर नाजायज तरीके से शारीरिक संबंध बनाए। 2018 तक वह रिलेशन में रहा और इस दौरान वीडियो बना लिया। धमकी देता था कि मेरे साथ शादी नहीं की तो वीडियो वायरल कर दूंगा। 


मैंने शुभम के साथ आर्य समाज मे 1 जुलाई 2019 को शादी की। उसके साथ बतौर पत्नी रहने लगी। फिर शुभम ने मेरे नाम से लोन लिया। जेवरात गिरवी रखवाया। यही नहीं, उसने अपने दोस्तों के साथ रिलेशन बनाने के लिए मजबूर किया। दोनों दोस्त महेश मिश्रा और सर्वेश पटेल ने कमरे मे घसीटकर जबरदस्ती की। मामले को लेकर भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं ने रविवार को बैठक बुलाई है। भाजपा नेता अमित शिवहरे ने कहा- भाजपा पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री के साथ न्याय दिलाने के लिए पार्टी उनके साथ है। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने कहा मामले की जांच सीओ सिटी सुशील कुमार दुबे को दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad