लखनऊ में डेंगू से महिला की मौत
Woman dies of dengue in Lucknow
फैजल्लुगंज के प्रीती नगर निवासी सामंती देवी (58) को अयोध्या रोड स्थित चंदन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। महिला का डेंगू के लक्षण के आधार पर इलाज चल रहा था। घरवालों के मुताबिक, सामंती को तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी, जी मिचलाने जैसी शिकायतें होने पर भर्ती कराया गया था। डॉक्टर उसी आधार पर इलाज कर रहे थे। डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 25 नए डेंगू और छह मलेरिया के मरीज मिले हैं।













Post a Comment
0 Comments