Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

देवेन्द्र श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

देवेन्द्र श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय Congress President Ajay Rai reached Devendra Srivastava's residence.



बस्ती, 03 सितम्बर।
अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में विशाल कार्यकर्ता सम्मेंलन को सम्बोधित करने के उपरान्त कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के राय जयनरायन कालोनी स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होने कुछ पत्रकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, चिकित्सकों से मुलाकात कर देश प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक व सामाजिक परिदृश्य पर चर्चा किया।

इससे पहले पीआरडी जवानों ने अजय राय से मुलाकात कर अपना दर्द साझा किया। कांग्रेस नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव ने अजय राय को भगवान चित्रगुप्त की फोटो और शाल भेंट किया। बातचीत के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा उत्तर प्रदेश में जगल राज कायम है। प्रदेश में बहू बेटियां सुरक्षित नही है। बलात्कारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश की जनता को वर्तमान हालात समझने होंगे और 2027 में भाजपा को उखाड़ फेंकने को आगे आना होगा। प्रदेश अध्यक्ष से मिलने वालों में डा. अनिल श्रीवास्तव, रजवंत सिंह, काजी सुहेल अहमद, डा. रघुवंश मणि, अनिल सिंह, अष्टभुजा शुक्ल, हरिओम श्रीवास्तव, डा. वीरेन्द्र आदि शामिल रहे।?

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad