कानून व्यवस्था ध्वस्तः रेप पीड़िता की सरेराह गोली मारकर हत्या
Law and order collapses, rape victim shot dead
यूपी डेस्कः संभल में कार सवार बदमाशों ने कैलादेवी थाना क्षेत्र में भाई और मां के साथ बाइक से घर जा रही दुष्कर्म पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने बाइक को रोककर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवती अपनी मां के साथ बुधवार की रात गाजियाबाद से घर आ रही थी। मां-बेटी बस से स्टैंड पर उतरे।
वहां से युवती का भाई बाइक से लेकर दोनों को गांव जा रहा था। गांव के पास कार सवार बदमाशों ने बाइक रोक ली। एक बदमाश ने युवती के बाल पकड़े और दूसरे ने गोली मार दी। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी रिक्कू पुत्र राकेश निवासी भमौरी पट्टी, थाना कैलादेवी और पप्पू पुत्र जुगली निवासी सैतुआ, थाना रजपुरा का रहने वाला है। एएसपी उत्तरी श्रीश्चंद्र ने बताया कि थाना कैलादेवी क्षेत्र की युवती को गोली मारी गई है। मां-बेटी गाजियाबाद से लौटकर घर आ रहीं थी। बेटे की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।











Post a Comment
0 Comments