Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ट्रेन से उतरते समय फिसली महिला घायल

ट्रेन से उतरते समय फिसली महिला घायल 

Woman injured after slipping while getting off train


बस्ती, 20 सितम्बर बृहस्पतिवार की शाम बभनान रेलवे स्टेशन पर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पता चला कि मिथिलेश शुक्ला पति राजा राम उम्र 60 वर्ष मनकापुर अपने रिश्तेदार के वहां से अपने घर ग्राम शरदहा शुक्ल ब्लॉक गौर जिला बस्ती जा रही थी। वे अवध एक्सप्रेस ट्रेन से बभनान रेलवे स्टेशन पहुंची थी, ट्रेन से उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया जिससे वह ट्रैक के पास जा गिरी। उनके पैर तथा सिर में भी चोट आई है। 


यह घटना देख तुरंत रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और 108 एंबुलेंस को अस्पताल पहुंचाने के लिए फोन किया। कुछ ही समय में एंबुलेंस वहां पहुंच गई और महिला को ई.एम.टी. विजय और पायलट राम विशुन ने तत्काल एंबुलेंस में शिफ्ट किया और प्राथमिक उपचार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिसको 108 एंबुलेंस द्वारा सुरक्षित जिला अस्पताल पर भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad