देवरिया की डीएम बनी खुशी मणि त्रिपाठी Khushi Mani Tripathi becomes DM of Deoria
देवरिया, उ.प्र.। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत डीएम दिव्या मित्तल ने पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया की 12वीं की छात्रा खुशी मणि त्रिपाठी को दो घण्टे का डीएम बना दिया। इस दौरान खुशी ने बतौर डीएम कई फैसले भी लिये और अधिकारी उसका निर्देश मानते हुये नजर आये। डीएम दिव्या मित्तल ने खुशी को प्रतीकात्मक रूप से डीएम बनाकर समाज को बेटियों की ताकत और उनके सपनों को नई उड़ान दे दिया। खुशी ने जनता दर्शन में दो जन-समस्याओं की सुनवाई की और उनका निस्तारण भी किया। खुशी ने कहा, कुछ समय के लिए डीएम बनकर मैं गर्व और खुशी महसूस कर रही हूं। मेरा सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है, और आज का यह अनुभव मेरे जीवन को प्रेरित करेगा। खुशी एक मेधावी छात्रा है। उसने हाई स्कूल में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। खुशी के चयन पर उसके स्कूल और परिवार में हर्ष का माहौल है।













Post a Comment
0 Comments