Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कन्नौज रेप केस में पीड़िता से नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंम्पल मैच, बढ़ेंगी नवाब की मुश्किलें

कन्नौज रेप केस में पीड़िता से नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंम्पल मैच, बढ़ेंगी नवाब की मुश्किलें 

Nawab Singh Yadav's DNA sample matches with the victim in Kannauj rape case, Nawab's troubles will increase.


यूपी डेस्कः
कन्नौज रेप केस में सपा नेता नवाब सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उनका डीएनए सैंपल नाबालिग लड़की से मैच हो गया है। एसपी अमित ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा रेप मामले में घटनास्थल से साक्ष्य कलेक्ट किए गए थे। इसकी फोरेंसिक रिपोर्ट आ गई है। इसमें नाबालिग से रेप की पुष्टि हुई है। सपा नेता ने लड़की से अपने ही कॉलेज में दरिंदगी की थी। 


उसे पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार किया था। 16 अगस्त को नवाब को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। अगले दिन यानी 17 अगस्त को नवाब का डीएनए सैंपल लिया गया। 15 दिनों बाद रिपोर्ट आई। नवाब को अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नवाब सिंह कमरे में बेड पर लेटा था। वह पैंट भी नहीं पहने था। पुलिस के पहुंचने पर उसने पैंट पहनी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।


जबरदस्ती लड़की के कपड़े उतरवाए और दरिंदगी 11 अगस्त की देर रात 15 साल की नाबालिग अपनी बुआ के साथ आरोपी के कॉलेज में नौकरी मांगने गई थी। बुआ टॉयलेट गई, उसी दौरान नवाब सिंह यादव ने जबरदस्ती लड़की के कपड़े उतरवाए और दरिंदगी की। लड़की की फोन कॉल पर पुलिस पहुंची। उस वक्त बच्ची के आधे शरीर पर कपड़े नहीं थे। सपा नेता बेड पर लेटा था। इसके बाद पुलिस ने नवाब को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग ने ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। 12 अगस्त को नवाब सिंह को जेल भेजा गया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad