Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में अमहट पुल के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, नहीं हो पाई शिनाख्त

बस्ती में अमहट पुल के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश, नहीं हो पाई शिनाख्त Dead body of old man found under Amhat bridge in Basti, could not be identified



बस्ती, 22 सितम्बर।
जनपद में शायद ही कोई हफ्ता ऐसा होता है जब दो चार अज्ञात लाशें नही मिलती हैं। जानकार बताते हैं ऐसी ज्यादातर लाशों की शिनाख्त भी नही हो पाती है। ऐसा प्रायः वहीं होता है जहां की पुलिसिंग कमजोर होती है। सूत्रों की माने तो कहीं और हत्या कर लाश को गैर जनपद में प्लान्ट कर दिया जाता है। ताजा मामले में कोतवाली पुलिस ने अमहट पुल के नीचे एक वृद्ध का शव बरामद किया है। 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त न हो पाने के चलते लाश को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा जाएगा, जिसके बाद उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। रविवार की सुबह अमहट पुल के पास जब कुछ लोगों ने एक वृद्ध का शव देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह इधर उधर भटकता रहता था, कही से कुछ मिल जाता तो वह खा लेता था, पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस गई थी, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, पंचानामा करा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad