Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हरदोई में डीएम की शिकायत पर फर्जी लेखपाल गिरफ्तार

हरदोई में डीएम की शिकायत पर फर्जी लेखपाल गिरफ्तार Fake accountant arrested on DM's complaint in Hardoi



यूपी डेस्कः
हरदोई में एक लेखपाल ने डीएम की टेबल पर फिल्मी स्टाइल में अपना चश्मा उतारकर रख दिया। डीएम ने तंज कसते हुए कहा कि इसको लगा लो अच्छा लग रहा है। डीएम को कुछ शक हुआ, उन्होने तत्काल जांच करवाया तो लेखपाल फर्जी निकला। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे पकड़कर शहर कोतवाली ले जाया गया है।


तहसील सदर में हरदोई देहात की ग्राम पंचायत बख्तावर पुरवा निवासी एक महिला जाति प्रमाण पत्र के लिए चक्कर लगा रही थी। महिला ने अधिकारियों को बताया कि एक युवक ने खुद को लेखपाल बताकर प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ₹300 ले लिया, काफी दिनों बाद भी प्रमाण पत्र जारी न होने और कागजात आदि भी न मिलने पर उसे चिंता हुई इस पर तलाश करती हुई वह यहां आई थी। पकड़े गए व्यक्ति का नाम नीरज वर्मा बताया गया है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

MARIUM HOSPITAL

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad