Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गरीबों, वंचितों के जीवन में खुशहाली भाजपा का लक्ष्य- अजय सिंह

गरीबों, वंचितों के जीवन में खुशहाली भाजपा का लक्ष्य- अजय सिंह 

BJP's goal is to bring prosperity in the lives of the poor and the deprived - Ajay Singh


बस्ती, 26 सितम्बर। बुधवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर विधायक अजय सिंह के संयोजन में बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम के वृद्ध जनो में वस्त्र, फल आदि का वितरण किया गया। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास के मुख्य धारा में लाना चाहते थे। 


इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार निरन्तर प्रयत्नशील है। अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि गरीबों, वंचितों के जीवन पर खुशहाली आये। भाजपा इस दिशा में समर्पित भाव से सेवा कार्य में जुटी है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, महेश शुक्ल ने कहा कि वृद्ध जनां की सेवा पुनीत कार्य है। वृद्ध जनों में वस्त्र, फल आदि वितरण में राघवेन्द्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र पाल राम चरन चौधरी, आनन्द सिंह ‘बाजा’, प्रमोद सिंह, सुग्रीव पाल, अभय प्रताप सिंह, भगवान मिश्र, आलम चौधरी, ऐनुल हक, यशवंत सिंह ‘रोलू’ अमरनाथ सिंह, अजीत सिंह, अनिल मिश्र, अंकित शुक्ला, संतोष विश्वकर्मा, अनित शुक्ल आदि ने योगदान दिया। संचालन करते हुये विधायक प्रतिनिधि पं. सरोज मिश्र ने कहा कि पं. दीनदयाल जी हर हाथ को काम, हर चेहरे पर मुस्कान चाहते थे। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।  

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad