Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यूपी की कानून व्यवस्था बेहद खराब, खुद अपनी तारीफ करने में व्यस्त हैं मुख्यमंत्री

यूपी की कानून व्यवस्था बेहद खराब, खुद अपनी तारीफ करने में व्यस्त हैं मुख्यमंत्री 

UP's law and order system is very bad, Chief Minister is busy praising himself

नेता प्रतिपक्ष राुहल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी परभड़के कांग्रेसी
जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर सरकार को चेताया
सरकार को नींद से जगाने के लिये सड़क पर उतरे कांग्रेसी



बस्ती, 18 सितम्बर।
नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ भाजपा नेताओं और मंत्रियों की आपत्तिजनक बयानबाजी, धमकियों तथा उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था व पुलिसिया उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। शास्त्री चौक पर सैकड़ों की संख्या में हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर इकट्ठा हुये कांग्रेसी भाजपा सरकार व खराब कानून व्यवस्था के विरोध में नारेबाजी करते हुये न्याय मार्ग होते हुये गांधी कला भवन पहुंचे। 


यहां प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुये कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं जनपद प्रभारी अमरेन्द्र मल्ल ने कहा उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है। पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, दलितों और कमजोर वर्ग के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस उनका तरह तरह से उत्पीड़न कर रही है। आज मंडल मुख्यालय पर कांग्रेस के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने का प्रयास किया है। इसके बावजूद कानून व्यवस्था नही सुधरी तो कांग्रेस के लोग विधानसभा घेरने को मजबूर होंगे। उन्होने यह भी कहा भाजपा ने अपने गुर्गों को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपमानित करने व उन्हे धमिकयां देने के लिये छोड़ दिया है। उन्होने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, उप्र सरकार में मंत्री रघुराज सिंह एवं शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर न्यायसंगत कार्यवाही किये जाने की मांग किया। 



प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा ने कहा हत्या, बलात्कार, अवैध कब्जा और डकैती के मामलों में उत्तर प्रदेश नम्बर एक पर है। मुख्यमंत्री अपने मुंह मिया मिट्ठू बने घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जनपद और अयोध्या में जिसे वे दुनियां की मॉडल सिटी बनाना चाहते हैं, गंभीर अपराधों के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले जिलों में कानून व्यवस्था इतनी बदतर है तो बाकी जिलों में क्या स्थिति होगी अंदाजा लगाया जा सकता है। पूर्व विधायक अंबिका सिंह, जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, काजी सुहेल अहमद, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण पाण्डेय, डा. आलोक रंजन वर्मा ने भी खराब कानून व्यवस्था और नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।


विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व सांसद मो. मुकीम, जिपंस. अनिल भारती, शौकत अली नन्हू, विश्वनाथ चौधरी, गिरजेश पाल, साधूसरन आर्य, सुरेन्द्र मिश्रा, अमित प्रताप सिंह, अलीम अख्तर, गंगा प्रसाद मिश्रा, नर्वदेश्वर शुक्ला, देवी प्रसाद पाण्डेय, रामभवन शुक्ल, अशोक श्रीवास्तव, शकुन्तला देवी, विनोदरानी आहूजा, कौशल त्रिपाठी, भुमिधर गुप्ता, लक्ष्मी यादव, डीएन शास्त्री, दिलीप श्रीवास्तव, शेर मोहम्मद, सुनील कुमार पाण्डेय, डा. वाहिद सिद्धीकी, अतीउल्लाह सिद्धीकी, राजबहादुर निषाद, महेन्द्र श्रीवास्तव, मो. अशरफ अली, आशुतोष पाण्डेय, अमर बहादुर शुक्ल, अरूण पाण्डेय, हरिश्चन्द्र शुक्ल, कर्नल एके सिंह, लाबोनी सिंह, बृजेश पाण्डेय, राकेश मणि त्रिपाठी, अनवारूल हक, सूर्यमणि पाण्डेय, रामबचन भारती, शिवाकान्त तिवारी, नित्यानंद पाठक, 


सद्दाम हुसेन, लालजीत पहलवान, सर्वेश शुक्ला, अब्दुल रउफ, सलाउद्दीन, रामधीरज चौधरी, डा. दीपेन्द्र सिंह, डा. मारूफ अली, ंइंजी. चन्द्रशेखर वर्मा, बबलू गुप्ता, इम्तियाज अहमद, सतीश त्रिपाठी, रियाज मनिहार, सन्तराम, श्यामलाल गौड़, अर्जुन गुप्ता, घनश्याम शुक्ल, अजय प्रताप सिंह, रामबाबू कल्पू, रविन्द्र सिंह राजन, सुबाष गुप्ता, रामचन्दर चौहान, प्रमोद चौधरी, रामप्रीत, संजीव त्रिपाठी, ओम प्रकाश पाण्डेय, अफजल हुसेन, राजकपूर, शत्रुघ्न पाल, जमील अहमद कादरी,  नादिर सलाम प्रदेश सचिव, देवेन्द्र कुमार गुड्डू, सादिक अहमद, कृष्ण बहादुर सिंह, रियाज़ मनिहार, सतीश त्रिपाठी, अकील अहमद मुन्नू, इश्तियाक चौधरी, गालिब बिसेन, राम चन्दर पांडेय, प्रमोद कुमार, रितेश त्रिपाठी, नियाज़ अहमद, सुरेश शुक्ला, मतिऊल्लाह खान, प्रेमसागर पाठक, विजय प्रकाश चौधरी, रामपूजन चौधरी, फिरोज खान, विन्दा चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad