Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मेरठ में एक दलित किशोरी को बंधक बनाकर चार युवकों ने किया गैंगरेप

मेरठ में एक दलित किशोरी को बंधक बनाकर चार युवकों ने किया गैंगरेप Four youths held a Dalit girl hostage and gang-raped her in Meerut.यूपी डेस्कः मेरठ में एक दलित किशोरी को बंधक बनाकर चार युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपी दूसरे संप्रदाय का है इसलिये हिंदू संगठनों ने घटना का जबरदस्त विरोध किया। पुलिस हरकत में आई और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। समीर नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. वहीं तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 


बता दें कि मेरठ के थाना फलावदा क्षेत्र में एक मजदूर की बेटी शौच के लिए जा रही थी, तभी कुछ युवकों ने उसे बंधक बना लिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। मामला दो संप्रदाय के लोगों से जुड़ने के कारण संवेदनशील हो गया. जिसमें कुछ हिंदू संगठनों ने जबरदस्त विरोध किया। पुलिस ने एक मुस्लिम युवक समीर को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उधर हिंदूवादी संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी के परिजनों की शिकायत पर समीर पुत्र सलीम, राजा पुत्र सलीम और समीर पुत्र अज्ञात के एक अन्य के खिलाफ फलावदा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad