बांदा में किशोरी ने किया सुसाइड, तंग कर रहे थे शोहदे Teenager commits suicide in Banda, groomsmen were harassing her
मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक किशोरी ने दुप्पटे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि गांव का ही एक युवक लगातार पिछले एक साल से किशोरी को परेशान कर रहा था। एक बार तो रास्ते में किशोरी को पकड़ कर उसकी फोटो और आधार कार्ड छीन लिया था। इसके बाद से युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। बेटी को परेशान देखकर किशोरी की मां ने उससे पूछा तो किशोरी ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। पहले भी पिता थाने में आरोपी के खिलाफ कर चुका है शिकायत
पिता ने शिकायत करने थाने के लिए निकला था। तभी किशोरी घर में अकेला पाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी के पिता ने बताया कि एक साल पहले भी इस मामले पर थाने में शिकायत कर चुका है तब पुलिस ने सुलहनामा करवा कर मामला निपटा दिया था। जिससे युवक के हौसले बुलंद हो गये थे। इस मामले पर क्षेत्राधिकारी सदर का कहना है कि किशोरी ने आत्महत्या की है। जिसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पिता ने तहरीर दी है। जिसकी जांच की जा रही है। एक साल पहले भी विवाद हुआ था जिस पर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया था। किशोरी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हर पहलू की जांच की जाएगी।











Post a Comment
0 Comments