Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रोजगार सेवकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, मानदेय 10 हजार करने की मांग

रोजगार सेवकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, मानदेय 10 हजार करने की मांग Employment servants submit memorandum to MLA, demand to increase honorarium to Rs 10,000




बस्ती, 11 अक्टूबर। शुक्रवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ जिलाध्यक्ष श्याम करन यादव के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक अजय सिंह को उनके हर्रैया स्थित आवास पर ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि समस्याओें का प्रभावी ढंग से निराकरण कराया जाय। विधायक अजय सिंह ने रोजगार सेवकों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि वे इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को अवगत कराकर हर संभव सहयोग करेंगे। 


उन्होने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र भी लिखा। विधायक अजय सिंह को सौंपे 10 सूत्रीय ज्ञापन में रोजगार सेवकों का मानदेय 10 हजार रूपये करके एच.आर. पालिसी बनाकर  ई.पी.एफ. का लाभ दिलाये जाने, प्रसूति अवकाश का लाभ देकर समायोजन किये जाने आदि की मांग शामिल है। ज्ञापन सौंपने वालों में आचार्य ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, प्रवीन कुमार, हरिप्रसाद, हरिशंकर यादव, शत्रुहन्ता यादव, रोहित कुमार, मनोज कुमार, नकछेद, लालचंद, रूनीवर्मा, कलावती, नकुल, राजकुमार पाण्डेय, विपिन शुक्ला के साथ ही अनेक रोजगार सेवक उपस्थित रहे।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad