Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दिल्ली पुलिस ने पकड़ा दो हजार करोड़ का ड्रग्स, नेटवर्क खंगाल रही है पुलिस

दिल्ली पुलिस ने पकड़ा दो हजार करोड़ का ड्रग्स, नेटवर्क खंगाल रही है पुलिस Delhi Police caught drugs worth two thousand crores, police is investigating the network



दिल्ली, राज्य संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर में गुरुवार शाम एक बिल्डिंग के गोदाम में छापेमारी के दौरान करीब 204 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया जिसको नमकीन के पैकेटों में छिपाकर रखा गया था। इसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो हजार करोड़ रुपए है। पुलिस इस मामले दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।


उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व हाल ही में बीते दो अक्टूबर को स्पेशल सेल ने वसंत विहार के महिलापुर में भी छापेमारी करके कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान भी करीब 5600 करोड़ रुपए की कोकीन और थाईलैंड का 40 किलो मेरवाना बरामद किया गया था। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मुखबिर से पता लगा कि विदेश में बैठकर कोई व्यक्ति मिडिल ईस्ट से इस सिंडिकेट को कोई चला रहा है, जो थाईलैंड से होते हुए उत्तर प्रदेश में आया और फिर सड़क मार्ग से होते हुए दिल्ली इस खेप को लाया था। 


इस मामले में स्पेशल सेल ने हापुड़ से एकलाख नाम के युवक को गिरफ्तार किया और इसकी निशानदेही पर दिल्ली के रमेश नगर के बारे में जानकारी मिला कि यहां यूके का एक शख्स ड्रग्स की बड़ी खेप लेकर आया है, जिसे मुंबई सहित कुछ राज्यों में दीपावली के अवसर पर भेजा जाना है। इससे पहले स्पेशल सेल की टीम ने रमेश नगर  की एक बिल्डिंग पर पहुंचती कि यू के का रहने वाला शख्स फरार हो गया। पुलिस ने यहां पेटियों में पैक करके नमकीन के पैकेटों में हाई क्वालिटी की करीब 204 किलोग्राम कोकीन बरामद की। जिसे जप्त कर लिया गया। 


पुलिस सूत्रों के अनुसार विदेशी सप्लायर यूके के शख्स की पहचान कर ली गई है और, उसकी तलाश जारी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से अब तक करीब 7600 करोड़ रुपए की ड्रग्स कोकीन और मेरवाना बरामद किया है, जो भारत में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी बताईं जा रही है। भरोसे मन्द सूत्रों ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे ड्रग सिंडिकेट चलाने वाले वीरेंद्र बसोया ने लंदन से दो लोगों को भारत भेजा था, जिसमें एक का नाम जिमी है और दूसरा लंदन का शख्स रमेश नगर में ड्रग्स लेकर आया था, जो फिलहाल फरार है। 


पुलिस का कहना है कि जिमी नामक व्यक्ति 5600 करोड़ रुपए के ड्रग्स लेकर आया था और दूसरा विदेशी शख्स 2000 करोड़ की ड्रग्स को रमेश नगर लाया था। पुलिस के मुखबिर विदेशी ड्रग डीलर की गाड़ी और होटल के जरिए 2000 करोड़ की कोकीन को ट्रैक करके यहां तक पहुंच गये। इस संबंध में इससे पहले तुषार गोयल, हिमांशु और औरंगजेब और भरत जैन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जा चुका है। बताया जाता है कि इनमें से भरत जैन मुम्बई के कुर्ला से 150 किलोग्राम कोकीन लेने आया था। 


पुलिस के मुताबिक जांच में ये भी सामने आया है कि ड्रग की पेमेंट क्रिप्टो करेंसी के जरिए की जाती थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल, इस मॉड्यूल के और लोगों की तलाश की जा रही है, जिससे पता लग सके कि मुंबई और अन्य किन शहरों में इन ड्रग्स की सप्लाई की जानी थी। यह भी बताया गया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इस ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े 5 से 7 और लोगों की पहचान की है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन लोगों में कुछ भारतीय हैं और कुछ विदेशी नागरिक हैं। सूत्रों के मुताबिक, जो भारतीय नागरिक हैं, उनके घरों पर रेड की गई है। स्पेशल सेल की टीमें इस वक्त उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में छापेमारी कर रही हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि इस मामले में कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थ की बरामदगी हो सकती है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad