Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़ः हाइटेंशन लाइन की चपेट में आई मूर्ति लदी ट्रैक्टर ट्राली, दो की मौत 4 झुलसे

प्रतापगढ़ः हाइटेंशन लाइन की चपेट में आई मूर्ति लदी ट्रैक्टर ट्राली, दो की मौत 4 झुलसे 

Pratapgarh: Idol laden tractor trolley hits high tension line, two killed, 4 burnt

यूपी डेस्कः प्रतापगढ़ जिले के महेश गंज क्षेत्र में शनिवार शाम मूर्तियां विसर्जित करने जा रही ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतरने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गयी जबकि 4 अन्य गंभीर रुप से झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरदोई पट्टी गांव के लोग ट्रैक्टर ट्राली पर रख कर मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे थे कि रास्ते में लटक रहे हाई टेंशन लाइन से मूर्ति व ट्राली में करंट उतर आया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर रूप से झुलसे रंजीत सरोज (25) और अरुण सिंह (46) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। चार अन्य घायलों की हालत स्थिर बनी हुयी है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad