Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बुलंदशहर में डेढ़ लाख इनामी बदमाश राजेश पुलिस की गोली से ढेर

बुलंदशहर में डेढ़ लाख इनामी बदमाश राजेश पुलिस की गोली से ढेर Criminal Rajesh, carrying a bounty of Rs 1.5 lakh, was shot dead by police in Bulandshahr



यूपी डेस्कः
बुलंदशहर से बड़ी खबर है। यहां पुलिस ने 1.5 लाख के इनामी बदमाश राजेश को अहार थाना क्षेत्र में हुये एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। लोकेशन मिलने के बाद रविवार तड़के पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिसकर्मियों को देखते ही राजेश ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें इंस्पेक्टर वाईडी शर्मा और एक सिपाही को गोली लगी है। जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई। इसमें बदमाश को गोली लग गई। 


पुलिस उसे अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। राजेश पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे 50 मुकदमे दर्ज हैं। राजेश आहार का ही रहने वाला था। उस पर बुलंदशहर पुलिस से 1 लाख और अलीगढ़ पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। सीओ अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने ऑपरेशन को लीड किया। इसमें स्वाट टीम, एसओजी और आहार पुलिस की टीम शामिल थी। राजेश वह पश्चिम यूपी में लगातार क्राइम कर रहा था, लेकिन पकड़ से बाहर था। सीओ अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में मुठभेड़ हुई है। गिरजा शंकर त्रिपाठी अब 45 फुल एनकाउंटर कर चुके हैं।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad