Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊः पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत के मामले में 4 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर

लखनऊः पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत के मामले में 4 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर Lucknow: FIR against 4 policemen in the case of death of Dalit youth in police custody.

लखनऊ 14 अक्टूबरः लखनऊ में जुआ खेलने के आरोप में पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गए 24 वर्षीय दलित युवक अमन गौतम की संदिग्ध मौत के संबंध में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने अमन को 11 अक्टूबर को विकास नगर के अंबेडकर पार्क चौराहे पर छापा मारकर जुआ खेलने के आरोप में पकड़ा था। दावा किया कि युवक को जब हिरासत में लेकर थाने ले जाया जा रहा था तभी उसकी तबीयत खराब हो गयी और ‘दिल का दौरा’ पड़ने से उसकी मौत हो गयी। 


गौतम के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर पीट-पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सिपाही शैलेंद्र सिंह और तीन अज्ञात समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गौतम की पत्नी रोशनी ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि उसका पति अंबेडकर पार्क चौराहे पर टहलने गया था और जब वह अपने किसी दोस्त के साथ वहां बैठा था तभी मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसके पति की पिटाई की जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अपर पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया, “अमन गौतम (24) सहित दो व्यक्तियों को पकड़कर हिरासत में लिया गया था और थाने ले जाते समय गौतम की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। तीन चिकित्सकों की समिति द्वारा किए गए मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शरीर पर प्रत्यक्ष रूप से कोई चोट नहीं पाई गई और मौत का कारण दिल का दौरा पाया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad