Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा की मीटिंग में हुआ फैसला, 9 सीटो पर प्रत्याशी उतारेगी पार्टी, एक सीट आरएलडी को

भाजपा की मीटिंग में हुआ फैसला, 9 सीटो पर प्रत्याशी उतारेगी पार्टी, एक सीट आरएलडी को Decision taken in BJP meeting, party will field candidates on 9 seats, one seat to RLD



दिल्ली.
रविवार को राजधानी दिल्ली में उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की हाईलेवल बैठक हुई। इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने 9 सीटों पर खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया है। चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर करीब एक घंटे तक चली बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल की मौजूद रहे। 


बैठक में तय किया गया है कि सभी सीटों की जातीय समीकरण को देखते हुए ही नए चेहरों को उतारा जाएगा। मीरापुर सीट को रालोद को देने पर सहमति बनी है। यह 2022 में भी रालोद यहां से जीती थी। 20 अक्टूबर तक या इससे पहले अधिसूचना जारी होने की संभावना है। यूपी के करहल सीट, कटेहरी, मीरापुर, मिल्कीपुर, गाजियाबाद, मझवां विधानसभा सीट, खैर सीट, फूलपुर, कुंदरकी और सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले है। कटेहरी, मझवां, फूलपुर और मिल्कीपुर सीट के लिए प्रस्तावित नामों पर अभी फैसला नहीं हो पाया है। कटेहरी और मझवां सीटों पर दावेदारी करने वाले संजय निषाद को मनाने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को सौंपा गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad