Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर में 4 साल की बच्ची को मां के पास से उठा ले गया दरिंदा, की घिनौनी हरकत

सिद्धार्थनगर में 4 साल की बच्ची को मां के पास से उठा ले गया दरिंदा, की घिनौनी हरकत In Siddharthnagar, a 4 year old girl was taken away from her mother by a predator, his disgusting act



तहसील संवाददाता, इटवा (अवधेश मिश्र)
इटवा क्षेत्र के एक गांव में 4 साल की मासूम बच्ची संग दुष्कर्म  की घटना हुई है। बच्ची मां के साथ सो रही थी। आरोपी सोते समय उसे उठा ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत करके उसे बाग के पास खून से लथपथ हालत में छोड़ दिया। घटना बीती रात्रि की है। भोर में करीब चार बजे परिजनो को इसकी जानकारी हुई। मामले में पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है बच्ची की मां की आंख खुली तो देखा कि उसके बगल में सो रही बच्ची नहीं है। फिर अपने पति को जगाया। भोर में करीब चार बजे खोजते-खोजते वे लोग घटना स्थल के निकट पहुंचे तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ बेसुध पड़ी है। तत्काल उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रथम उपचार करते हुए उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कालेज सिद्धार्थ नगर के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी स्थिति चिंतनीय बनी हुई है। घटना की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस जांच पड़ताल व आरोपित तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad